आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: आज दिनांक 25.01.2022 को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह के द्वारा चेकिंग के दौरान पहलवान तिराहा के पास से चोरी की टाटा सूमो गोल्ड के साथ अभियुक्त संजय यादव पुत्र स्व0 भोला यादव निवासी ग्राम राजूपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष को समय 01.05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह गाड़ी चोरी की है जिसे मैं नम्बर प्लेट बदलकर चला रहा था। मुझसे गलती हो गई। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 43/20 धारा 411/420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 43/22 धारा 411/420 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
नाम पता अभियुक्त
संजय यादव पुत्र स्व0 भोला यादव निवासी ग्राम राजूपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष
बरामदगी
1. एक अदद वाहन टाटा सूमो गोल्ड चेचिस नं0 MAT 446229HNF01445 तथा इंजन नं0 30CR401ESY617207
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
2.कां0 सुजीत कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
3.कां0 दीवानचन्द थाना सिधारी आजमगढ़