Breaking News

सदर विधानसभा में भाजपा की बैठक संपन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सदर विधानसभा के नगर मंडल हरबंशपुर में त्रिदेव की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के बाद नेताओं ने घर-घर जनसंपर्क किया और प्रदेश सरकार के विकास कार्यो और योजनाओं को गिनाया। 
हरबंशपुर स्थित शक्ति केन्द्र में त्रिदेव की बैठक जिलाध्यक्ष धु्रव सिंह, नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार ने पांच वर्षो में काफी विकास किया। विभिन्न जनकल्याणकारी योजाओं को चलाया और उसे धरातल पर उतारने का काम किया। बैठक सम्पन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष धु्रव कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसपंर्क भी किया और लोगों को प्रदेश सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया।  इस अवसर पर इस अवसर पर नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान नगर मंत्री शेखर लाल श्रीवास्तव हरबंशपुर शक्ति केंद्र के संयोजक संतोष चौहान के साथ सभी बूथ अध्यक्ष, बुथ प्रभारी और बूथ के महामंत्री उपस्थित रहे।

और नया पुराने