Breaking News

मोबाइल विवाद के चलते अधेड़ को मारी गोली हालत गंभीर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में साइकिल सवार हमलावर ने एक अधेड़ को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया । वही पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही हमलावर की तलाश में जुटी है। 
कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव निवासी देवेन्द्र कुमार मंगलवार की सुबह पाइप लेने जा रहे थे। इसी दौरान साइकिल पर सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और गोली मार दी। सुबह गोली की आवाज सुनते ही हडकंप मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो जाने में कामयाब रहा। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल  देवेन्द्र को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराये लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्साकों ने हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके आला अधिकारी पहुचे और घटना के कारणों के साथ हमलावर की तलाश में जुट गये। 
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि हमलावार ने पुरानी रंजीश में गोली मारी है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक व्यक्ति की पहचान हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन कर दिया गया और जल्द ही हमलावर को दबोच लिया जायेगा।

और नया पुराने