Breaking News

कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में गए मुकेश राय, अब सगड़ी विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आम आदमी पार्टी ने बनाया मुकेश राय को सगड़ी विधानसभा से प्रत्याशी।

20 वर्षों तक कांग्रेस में रहे नहीं मिला टिकट, तो दे दिया त्यागपत्र।

आज़मगढ़: कांग्रेसी नेता व पीसीसी सदस्य रहे मुकेश राय ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सांसद संजय सिंह ने मुकेश राय को उनके समर्थकों संग आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। 
इस दौरान मुकेश राय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव , जिलाध्यक्ष रविंद्र व शहर अध्यक्ष गोविंद दुबे  एवं आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त करते हुए सगड़ी विधान सभा के सभी सम्मानित जनता से आशीर्वाद की आकांक्षा व्यक्त की है।
उन्होंने बताया कि आज मुझे आम आदमी पार्टी के द्वारा सगड़ी विधान सभा का प्रत्याशी बनाया गया है ।
मैं आप सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ और यह वादा करता हूँ कि आप की सेवा में सदैव उपस्थित रहूँगा मैं आप का बेटा हूँ नेता नहीं।
 
और नया पुराने