Breaking News

आजमगढ-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज 6 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 फरवरी-- आजमगढ़- मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि आज 6 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए l उन्होने बताया की भाजपा से अरूण कान्त यादव ने तीन सेट नाम निर्देशन पत्र अपने प्रस्तावक के माध्यम से खरीदे। सत्यम राय निवासी अमौड़ा थाना गंभीरपुर ने एक सेट निर्दल प्रत्याशी के रूप मे खरीदे, उपेन्द्र सिंह राऊत मऊ, थाना सिधारी ने एक सेट निर्दल प्रत्याशी तथा बहुजन मुक्ति पार्टी के अमरीश कुमार विजेता, निवासी शिवरामपुर मेहनगर ने एक सेट नामांकन निर्देशन पत्र खरीदा l

और नया पुराने