आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 04 फरवरी-- रिटर्निंग आफिसर/आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र, अमृत त्रिपाठी ने सूचित किया है कि आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद के सदस्य का निर्वाचन होना है। उन्होने कहा कि नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग आफिसर को या अनिल कुमार मिश्रा/उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक रिटर्निग आफिसर को अभ्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) दिनांक 11 फरवरी 2022 से अपश्चात् (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11 बजे पूर्वान्ह और 3.00 बजे अपराह्न के बीच न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट, आजमगढ़ में परिदत्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्ररूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्र संवीक्षा के लिए न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट, आजमगढ़ में 14 फरवरी 2022 को 11.00 बजे लिए जाएंगे। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो, उपरोक्त आफिसरों में से किसी को उसके कार्यालय में 16 फरवरी, 2022 को 3ः00 बजे अपराह्न के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी। निर्वाचन लड़े जाने की दशा में दिनांक 03 मार्च 2022 को पूर्वाह्न 8ः00 बजे और अपराहन 4ः00 बजे के बीच मतदान होगा।