आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: मुबारकपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद जायसवाल रविवार को कस्बे में प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने जीयनपुर मुबारकपुर सीमा पर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत करते हुए इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प लिया ।
अरविंद जायसवाल द्वारा मुबारकपुर सीमा में प्रवेश करते ही सबसे पहले गूंजरपार मंदिर पहुंच कर भोलेनाथ का दर्शन कर मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद लिया गया, तत्पश्चात वो कार्यकर्ताओं संग ढोल बाजे के साथ जनसंपर्क में जुट गए । इस अवसर पर अरविंद जायसवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनसंपर्क में जनता का अपार प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है जिससे प्रतीत हो रहा है कि जनता मोदी जी और योगी जी के विकास कार्यों को देखते हुए इस बार फिर पूरे प्रदेश में भाजपा को सफल बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके मुझे चुनाव मैदान में उतारा है और इस विश्वास को कायम रखना हम सब का प्रथम कर्तव्य है। मैं जनता के सहयोग से हर हाल में जीत दर्ज करा कर पार्टी के मान-सम्मान को कायम रखूंगा। एक सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि भले ही मैं मुबारकपुर विधानसभा का नहीं हूं लेकिन यहां की जनता के दिलों में रहता हूं और जनता मुझे चाहती है इसलिए मेरे साथ मुबारकपुर विधानसभा की जनता उमड़ पड़ी है। जनता के इस जनसैलाब से ही साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार मुबारकपुर में अपनी जीत सुनिश्चित करेगी।