Breaking News

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मुकेश राय का लोगों ने फूल मालाओं से किया स्वागत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: विधान सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे जनपद का सियासी पारा गर्म होता जा रहा है सभी दलों के प्रत्याशी जनसम्पर्क में लगे हुए हैं उसी क्रम मे आज जीयनपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क के दौरान सगड़ी विधान सभा के प्रत्याशी मुकेश राय का स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया साथ ही विधान सभा एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुकेश राय ने जनता से केजरीवाल मॉडल के आधार पर वोट मांगा और कहा की आज प्रदेश की स्थिति दयनीय हो चुकी है मंहगाई चरम सीमा पर है और युवा रोजगार के लिए दर बदर भटक रहे हैं, अपराध अपने चरम सीमा पर है ।
इसी कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारीयों का विस्तार करते हुए नगर पंचायत जीयनपुर के मोहल्ला आजाद नगर के इरशाद खान को विधान सभा सचिव बनाया गया । इरशाद खान ने कहा की मैं पार्टी की निति पर काम करते हुए हमेशा पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा और सगड़ी विधान सभा से आम आदमी पार्टी की जात के लिए दिन रात मेहनत करके केजरीवाल जी के सपनों के साकार करने की दिशा में कार्य करूंगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सगड़ी विधान सभा अध्यक्ष संजय राय, तेज प्रताप राय, सूर्यनाथ तिवारी, राम बचन राम, विनोद जायसवाल, रविंदर राम, मंसूर अहमद, अफजल अहमद, घनश्याम राय, शाकिर अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

और नया पुराने