आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- अहरौला
आज़मगढ़: दिनांक 14/03/2022 को वादिनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा खुद की पुत्री प्रतीक्षा सिंह के गायब हो जाने के संबंध में धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था दौरान विवेचना बाल अपचारी निखिल यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व अभियुक्त सचिन यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद यादव निवासी बेलसिया चौकी अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
आज दिनांक 19/03/2022 को उ0नि0 सूर्यकान्त पाण्डेय , कां0 ऋषिकेश यादव के द्वारा मु0अ0सं0 54/2022 धारा 363/366/368 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त बाल अपचारी निखिल यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व अभियुक्त सचिन यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद यादव निवासी बेलसिया चौकी अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को समय 9.40 बजे गनवारा गेट के पास थाना अहरौला आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अपह्रता की बरामदगी पूर्व में की जा चुकी है।
नाम पता अभियुक्त/बाल अपचारीः-
1- अभियुक्त सचिन यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद यादव निवासी बेलसिया चौकी अम्बारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
2- बाल अपचारी निखिल यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास– मु0अ0सं0 54/2022 धारा 363/366/368 भा0द0वि0
गिरफ्तार करने वाली टीमः- 1- उ0नि0 सूर्यकान्त पाण्डेय
2- कां0 ऋषिकेश यादव