आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना रानी की सराय
आज़मगढ़: दिनांक 10.12.21 को आवेदक विपीन यादव पुत्र रमेश यादव सा0 शाहकुद्दनपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 09-12-21 की रात्रि 20.30 बजे मे मेरे मोबाईल की दुकान का शटर तोड़कर चार पुराने मोबाइल, 5700 रुपया नकद व एक सीसी कैमरा किसी चोर द्वारा चुरा लिया गया है।
जिसके आधार पर मु0अ0सं0 177/2021 धारा 457/380 भा0द0वि0 दिनांक बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया ।
व0उ0नि0 मय हमराह का0 रमेश कुमार व ईगल मो0 के कर्म0चारी हे0का0 मुलायम सिंह यादव व का0 आलोक कुमार को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक चोर बेलईसा में विश्वनाथ गार्डेन के सामने रोड पर खड़ा है कि उक्त सूचना पर विश्ववास करके पुलिस टीम मुखबिर खास को साथ लेकर बेलईसा पहुची कि 50 कदम की दूरी पर ही खडा होकर मुखबिर खास विश्वनाथ गार्डेन के सामने बायी पटरी पर इशारा करके हटबढ गया ।
पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुरज कुमार पुत्र सुरज कुमार सा0 खेमऊपुर थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष जिसकी जामा तलाशी लिया गया तो एक अदद मोबाइल व 1110 रुपया नकद बरामद हुआ।
बरामद मोबाईल व रुपये के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 09/10-12.21 की रात्रि में कोटवा में धर्मकाटा के पास से शाहकुन्दनपुर जाने वाली सड़क पर रोड के बाये स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाकर उसमें रखे चार पुराने मोबाइल, 5700 रुपया नकद व एक सीसी कैमरा चुरा लिया था सीसी कैमरे को मै वही पर दुकान के सामने स्थित गड़ढा में फेक दिया। तीन मोबाईल को अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया और बताया कि शेष पैसा खर्च हो गया।
अभियुक्त का यह कार्य धारा 457/380/411 भा0द0वि0 का अपराध बताकर कारण गिरफ्तारी बताकर समय 11.45 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 177/21 धारा 457/380 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुरज कुमार पुत्र सुरेश कुमार सा0 खेमऊपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष
बरामदगी
एक अदद मोबाईल एवं 1110 रुपया नगद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 नवल किशोर सिंह, हे0का0 मुलायम सिंह यादव, का0 रमेश कुमार, का0 आलोक कुमार