आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 17 मार्च-- जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश, राज्य विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन हेतु पूर्व में जारी किये गये कार्यक्रम को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 153 के अन्तर्गत अधिसूचना के द्वारा दिनांक 15 मार्च 2022 को पुनः प्रारम्भ की गयी नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक 21 मार्च 2022 (सोमवार), नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक 22 मार्च 2022 (मंगलवार),नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 24 मार्च 2022 (बृहस्पतिवार),मतदान का दिनांक 09 अप्रैल 2022 (शनिवार) को निर्धारित है एवं 16 अप्रैल 2022 (शनिवार) के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा l