Breaking News

सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों ने खेली होली, उड़ाए अबीर गुलाल।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल में आज रंगोत्सव होली धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षकों ने छात्रों को होली के त्योहार और जीवन में रंगों के महत्व के बारे में बताया।  वहीं प्रिंसिपल संजय राय ने बच्चों से कहा कि होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्यौहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। वही विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने बच्चों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है हम सभी को आपस में प्रेम और सौहार्द के साथ इस त्यौहार को मनाना चाहिए।



और नया पुराने