आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
वर्षों से नहीं हो पाई थी पेंटिंग, चौक पर स्थापित है प्रतिमा।
सभी लोग करते हैं पूजन अर्चन, आसपास के लोगों ने जताई खुशी।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के मनिकाडीह चौक पर शंकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर पेंटिंग की जा रही। आपको बता दें कि चौक पर स्थापित इस शंकर जी की प्रतिमा पर लोग पूजन अर्चन करते थे लेकिन वर्षों से इसकी साफ-सफाई और पेंटिंग नहीं हो पाई थी वही अब चौक पर बने चबूतरे पर स्थापित शंकर जी की प्रतिमा को साफ कर पेंटिंग का कार्य चल रहा है
आसपास के लोगों ने बताया 2 वर्षों से हम लोग यहां पर पूजन अर्चन करते हैं समय-समय पर साफ सफाई भी होती है लेकिन शंकर जी के चबूतरे पर वर्षों से पेंटिंग का कार्य नहीं हुआ था जिससे मूर्ति का रंग उतर गया था अब इसे पेंट करके बेहतर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।