Breaking News

आजमगढ़ में सभी क्रय एजेंसियों को मिलाकर कुल 67 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 31 मार्च-- रबी क्रय वर्ष 2022-2023 में जनपद आजमगढ़ में सभी क्रय एजेंसियों को मिलाकर कुल 67 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं की खरीद 1 अप्रैल 2022  से प्रारंभ होगी।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कृषको के गेहूं क्रय से संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु कलेक्ट्रेट आजमगढ़ के कक्ष संख्या 21 में गेहूं खरीद कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 05462-220 220,9454417172  है। स्थापित कन्ट्रोल  रूम के प्रभारी श्री सुनील विपणन सहायक मोबाइल नंबर 9795959489 तथा श्री राधेश्याम मोबाइल नंबर 9170330248 है। उक्त नम्बर पर किसान भाई गेंहू खरीद से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

और नया पुराने