आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम।
आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के जानकीपुरम मोहल्ला निवासी आशीष कुमार विश्वकर्मा 20 वर्ष पुत्र राम विनय विश्वकर्मा अपने जीजा मनीष विश्वकर्मा 23 वर्ष जगन्नाथ विश्वकर्मा निवासी मझवारा थाना घोसी जिला मऊ के साथ दो दिन पूर्व लखनऊ इंटरव्यू देने गया था।शनिवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। आजमगढ़ जिले के पवई के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक आशीष कुमार विश्वकर्मा दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पांच बहनें हैं। जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। दो की शादी नहीं हुई है।
बाइक पर साथ चल रहा मनीष विश्वकर्मा आशीष का जीजा था। दो वर्ष पूर्व मनीष की शादी आशीष की बहन खुशबू से हुई थी। अभी कोई लड़का नहीं है। जीजा साले की मौत से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।