आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी विधानसभा की जनता का धन्यवाद, आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास- डॉ एच एन पटेल
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा की जनता ने अपना फैसला दे दिया है समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रहे डॉ एच एन पटेल को अपना विधायक चुना है। डॉक्टर एच एन पटेल मऊ जनपद के सोनाडीह गांव के निवासी हैं और एक प्रसिद्ध सर्जन हैं। जो लगातार 16 वर्षों से अपने अस्पताल पर हर महीने में 2 दिन फ्री ऑपरेशन करके जनता की सेवा करते रहे हैं।
समाजवादी से जुड़ने के बाद पार्टी से टिकट लेकर सगड़ी विधानसभा से उन्होंने चुनाव लड़ा और सम्मानजनक जीत हासिल की। लेकिन इस जीत के साथ साथ अब डॉक्टर एचएन पटेल के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। सगड़ी विधानसभा को लेकर डॉक्टर एचएन पटेल की सोच रही है कि देवरा के लोगों की समस्याओं का स्थाई हल हो। क्षेत्र में सड़क स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी व्यवस्था बेहतर रहे। सगड़ी का विकास एक नये इतिहास के रूप में जाना जाए।

सगड़ी की जनता ने डॉक्टर एचएन पटेल पर भरोसा जताया और अपना फैसला देते हुए उनके सर पर जीत का ताज रखा। सगड़ी विधायक बनने के बाद अब डॉक्टर एचएन पटेल सगड़ी विधानसभा का किस तरह विकास करेंगे? देवारा के लोगों की समस्याओं का कैसे निस्तारण होगा? सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी व्यवस्थाएं कैसे बेहतर होंगी। इन सारे मामलों को लेकर चुनौतियां सामने नजर आ रही है।
फिलहाल चुनाव जीतने के बाद सगड़ी विधायक डॉ एच एन पटेल ने सगड़ी विधानसभा की जनता का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया है इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि मैं आप सब की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
डॉ एचएन पटेल की जीत के साथ ही जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।