आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
नहीं हुई नाली की साफ-सफाई, घरों के दरवाजे तक पहुंचने लगा है गंदा पानी।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित चुनाहवा बाजार के पास आदर्श नगर गली में साफ सफाई ना होने से नाली का पानी घरों के दरवाजों तक पहुंचने लगा है। आसपास के लोगों को आने जाने में जहां सुविधा होती है। वही संक्रमण बीमारियों के फैलने का खतरा बरकरार बना हुआ है। हालत यह है कि जिम्मेदारों ने इस समस्या पर आज तक ध्यान नहीं दिया। जबकि आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां के लोग किस हाल में अपनी जिंदगी जी रहे होंगे।
जिम्मेदारों ने अगर इस नाली पर पटिया भी डलवा कर के दुरुस्त कराया होता तो शायद यहां की जनता को आराम मिल जाता लेकिन शायद ही कभी इस समस्या पर गंभीरता दिखाई गई हो।
