आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
कॉलोनियों से लेकर सड़कों तक पर दिखी होली की उमंग।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में धूमधाम से होली का पर्व मनाया जा रहा है रंग, गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली आज हर्षोल्लास के साथ पूरे क्षेत्र में मनाया गई। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर आये। हर तरफ होली की धूम है। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में झूम रहे थे। छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जा रही है। बच्चे सुबह से ही रंग, पिचकारी लेकर घर से निकल गए और अपने हम उम्र साथियों के साथ होली के आनंद में मशगूल हो गए। युवाओं की भी अपनी अलग महफिल जमीं रही है। यह नजारा सगड़ी तहसील क्षेत्र के लगभग हर गली और चौक चौराहे पर दिख रहा था। महिलाओं की टोली भी किसी से कम नहीं है। पुरूषों की तरह महिलाओं ने भी होली का आनंद उठाया। सभी एक- दूसरे को रंगने में जुटी हुई थी। सभी के घर मटन, चिकन के साथ पुआ, मिठाइयां, गुजिया, दहीबड़ा भी बनाया गया है। होली की बधाई देने वालों की भी कमी नहीं है। समूह में बंट कर लोग एक- दूसरे के घर पहुंचने और गुलाल लगा कर एक- दूसरे को होली की बधाई दी।