आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ डॉ सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह प्रबंध निदेशक व प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी द्वारा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद शिविर का उद्घाटन किया गया।
डॉ सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह प्रबंध निदेशक ने कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मुझको नहीं तुझकों पर विश्वास करती है। शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के द्वारा जन जागरूकता फैलाने में मदद करती है।
प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सिद्धांत, नियम, उदे्श्यों की जानकारी दी। उन्होंने शिविर में प्रतिभाग कर रहीं स्वयं सेविकाओं को समाज सेवा की शपथ दिलाई। दोनों लोगों ने स्वयंसेविकाओं द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सीखाती है। साथ ही कार्यों को निष्ठापूर्वक करने के लिए प्रेरित करती है। इससे छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है।
कार्यक्रम अधिकारियों में डॉक्टर मुशर्रत शाहीन, डॉ सीमा कनौजिया। अध्यापिकाओं में मंजू दुबे, जहांआरा, अनुपमा जायसवाल, ज्योति श्रीवास्तव, पंकज भारद्वाज, अजय गोंड़ आदि लोग मौजूद रहे।