Breaking News

महाविद्यालय में हिंदी विभाग के एमए अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में हिंदी विभाग के एमए अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। जो हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हसीन खान एवं हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ बालचन्द प्रसाद, की मौजूदगी में किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राएं भावुक दिखे इस मौके पर अध्यापकों में नितेश जायसवाल, शिवशंकर वर्मा, शैलेश सिंह उपस्थित रहे उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य लेकर पढ़ाई कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को तिलक लगा स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हसीन खान ने कहा कि भविष्य के लिए विदा होना जरूरी है। आप कॉलेज से जरूर विदा हो रहा लेकिन हमारे दिलों में हमेशा बने रहेंगे । आपके उज्जवल भविष्य की हम सब कामना करते हैं।

और नया पुराने