Breaking News

जिले के अधिकारियों के साथ कृषि विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 मार्च-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जायद अभियान 2022 के अन्तर्गत जायद फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में दिनांक 15 मार्च 2022 को विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ‘‘जिले के अधिकारियों के साथ कृषि विभाग’’ की आयोजित समीक्षा बैठक में किसानों के कल्याण के लिए संचालित अति महत्वपूर्ण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत समस्त पात्र लाभार्थियों को पी0एम0 किसान योजना पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर ईकेवाईसी पूर्ण कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद के समस्त विकास खण्डों के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर कृषक बन्धुओं के त्वरित ईकेवाईसी पूर्ण करने हेतु दिनांक 23 से 31 मार्च 2022 तक विशेष अभियान चलाकर पी0एम0-किसान ईकेवाईसी कैम्प का आयोजन कराया जाना है, जिसका संचालन कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी एवं विकासखण्ड स्तरीय कम्प्यूटर प्रोग्रामर द्वारा सम्बन्धित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (कृषि/कृषि रक्षा) के मार्गदर्शन में आयोजित किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में अपेक्षित है कि जनपद में कृषि एवं राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों द्वारा इस बात का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय कि जिन किसानों का ईकेवाईसी दिनांक 31 मार्च 2022 तक नही होगा, वे कृषक ईकेवाईसी न होने के कारण योजना के लाभ से वंचित हो जायेगें, अतः वे ईकेवाईसी कैम्प 23 से 31 मार्च 2022 तक कार्यालय अवधि में अपने निकटतम राजकीय बीज गोदाम पर अपने स्वयं के आधार कार्ड/बैंक खाते का विवरण तथा ओटीपी हेतु पंजीकृत मोबाइल नम्बर के साथ उपस्थित होकर कृषि विभाग के तैनात कार्मिक द्वारा अपना ईकेवाईसी करा सकते है। 
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज गोदाम पर किसानों से सम्बन्धित खतौनियों/अभिलेखों सहित लेखपाल की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु अपने स्तर से भी निर्देशित करें। जिससे कृषक के भूमिहीन होने की दशा में मौके पर ही स्टाप पेमेंट की कार्यवाही की जा सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ईकेवाईसी कराया जाना है, परन्तु इसके अतिरिक्त कृषक बन्धुओं की आधार सम्बन्धी (नेम मिसमैच/इनवैलिड आधार) अन्य समस्याओं का निस्तारण भी किया जायेगा। कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के योजना से सम्बन्धित समस्त कृषकों को इस बात का उल्लेख विशेष रूप से किया जाय की कृषक भाई बैंक में जाकर अपने बैंक खाते को आधार एवं एन0पी0सी0आई0 लिंक अवश्य करा लें। ईकेवाईसी कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को उनके विकास खण्ड हेतु पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया जाता है। ईकेवाईसी कार्यक्रम में विकास खण्डवार पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। 
कृषक हितार्थ उपरोक्त का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा ईकेवाईसी कैम्प में संशोधित कृषकों की प्रगति विवरण को संलग्न प्रोफार्मा पर संकलित करते हुए उसी दिवस में विषय वस्तु विशेषज्ञ (मुख्यालय) कार्यालय उ0कृ0नि0 को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें।

और नया पुराने