आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज स्थित कमला सोनोग्राफी तथा दीनबंधु स्वास्थ्य केंद्र पटवध में चल रही अवैध स्वास्थ सेवा को आज उप जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निरीक्षण कर सीज कर दिया।
आपको बता दें कि उप जिलाधिकारी जब स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो वहां डॉक्टर की अनुपस्थिति थी जिसके बाद उन्होंने प्रयास किया डॉक्टर से मिला जा सके किंतु वह सफल रहे जिसके बाद केंद्र पर लगे चैनल गेट पर नोटिस बोर्ड लगवा दिया गया कि डॉक्टर की अनुपस्थिति की वजह से सेंटर अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगा इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही वहीं कुछ अन्य डॉक्टरों के सेंटर भी बंद दिखे।