Breaking News

गेहूं और सरसों की फसल तैयार, किसान खुश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: रबी की फसल के लिए ठंड के साथ धूप भी जरूरी है जो समय-समय पर प्रकृति ने किसानों को वरदान के रूप में दिया। अभी का मौसम गेहूं और सरसों को फायदा पहुंचाएगा। इससे पैदावार अच्छी होने की उम्मीद थी हो पूरी होती नजर आ रही है जिसकी खुशी किसानो के चहरे पर साफ दिख रही है।
जनवरी में फसल के लिए ठंड जरूरी होती है। इसका फायदा यह होता है कि अभी की नमी फरवरी  मार्च तक कायम रहती है। फरवरी से  मार्च तक तेज हवा बहनी शुरू हो जाती है। उस दौरान जब खेतों से नमी गायब होने लगती है तो यही नमी काम आती है। फसल को पकने का मौका मिलता है और पैदावार अच्छी होती है। जिसका लाभ सगड़ी तहसील क्षेत्र के सभी किसानों को मिला है अबकी बार किसानों की गेहूं एवं सरसों की फसल अच्छी हुई है वहीं कुछ किसानों के खेत परति रह गया क्योंकि जिन किसानों के खेत देवराचल में थे। उनके खेतों में पानी लगा रहा जिससे वह गेहूं की बुवाई नहीं कर सके लेकिन जिन्होंने बुवाई की है उनके गेहूं की फसल काफी अच्छी हुई है।

और नया पुराने