आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: अपना दल एस की महिला नेत्री मालती सिंह ने रामनगर कुकरौछि स्थित अपने पैतृक निवास स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार में आशीष पटेल को कैबिनेट मंत्री बनने के उपलक्ष में होली मिलन कार्यक्रम रखा जहाँ उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग खुशी का इजहार किया सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया
जैसा की आप सभी को पता होगा कि अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल को आदित्यनाथ योगी के दूसरे मुख्यमंत्री के मंत्री मंडल विस्तार में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जिसके बाद मालती सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
वही अपना दल एस नेत्री मालती सिंह ने कहां कि- प्रदेश सरकार में आशीष पटेल को कैबिनेट मंत्री बनने के बाद हम सभी यही उम्मीद जताते हैं कि प्रदेश का बेहतर विकास होगा और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा वही मालती सिंह के पति राकेश सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और होली की शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे जिसमें मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष विजय पटेल प्रदीप सिंह प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच आमिर हमजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद साहनी जिला उपाध्यक्ष चंद्र बहादुर पटेल जिला महासचिव विनोद पटेल आर्यन यादव चंदन पटेल छात्र नेता विपिन पटेल विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी राम राम जन्म पटेल जिला महासचिव रमेश पटेल विधानसभा अध्यक्ष गोपालपुर संतोष राय विधानसभा अध्यक्ष अतरौलिया हरीश चंद पटेल जी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल जी राम पूजन पटेल जी अनुसूचित मंच के जिला अध्यक्ष रविंदर राम महिला मंच की विमला सुरेंद्र पटेल संजय पटेल संचालन करता जगन्नाथ पटेल आदि लोग मौजूद रहे।