आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल में 11वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय रहे जिन्होंने परीक्षाओं में प्रथम आने वाली छात्रा आयुषी वर्मा 94.30%, द्वितीय स्थान पर सुप्रिया यादव 94.20%, तृतीय स्थान पर अनुष्का 94.10% को मेटल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल और प्रबंधक ने जीयनपुर कोतवाल का अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल संजय राय ने बताया कि हम सब का यही प्रयास रहता है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दें और इसीलिए हम लोग बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक संजय पाठक ने कहा कि हमारा उद्देश्य रहा है क्षेत्र के बच्चे शिक्षित बने। हम उनको बेहतर शिक्षा देकर एक नए युग निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।