Breaking News

बाइक बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुवना के पास बाइक बाइक की आपस में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार स्वरूप पुर गांव निवासी रामप्रवेश पुत्र छांगुर वलीदपुर में रहकर पिकअप चलाते थे। जो अपने गांव सवरुंपुर जा रहे थे की भुवना के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें रामप्रवेश पुत्र छांगुर उम्र लगभग 33 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक चला रहे दो अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन लड़के हैं जो अभी छोटे-छोटे हैं।

और नया पुराने