आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
सैकड़ों सफाई कर्मी लगे साफ सफाई में।
सफाई कर्मी क्षेत्रों में कभी नहीं दिखते।
ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह गंदगी का अंबार।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंड अजमतगढ़ परिसर में लगभग दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मचारियों का हुजूम देखने को मिला आपको बता दें कि विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है कोई भी सफाई कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई करते हुए कभी नहीं दिखता। वही सफाई कर्मचारी खंड परिसर के इर्द-गिर्द ही नजर आते हैं वहीं मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि जिलाधिकारी का प्रभाव है जिसके डर से सभी लोग विकासखंड परिसर की साफ सफाई करते रहते नजर आरहे हैं और अपनी उपस्थिति को दर्शाते हैं गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की लापरवाही किसी से छुपी नहीं है। बावजूद इसके कोई कार्यवाही इन पर नहीं होती है।