आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव का स्थानांतरण निजामाबाद हो जाने के बाद आज थाना परिसर में पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान पुलिसकर्मी भावुक भी देखें वही दिनेश कुमार यादव ने कहा कि जीयनपुर कोतवाली में रहते हुए जिस तरह से आमजन का सहयोग और हमारे पुलिसकर्मियों का सहयोग मिलता रहा है वह मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा आप सभी का प्यार और स्नेह ही रहा है जो मैं इतने दिनों तक आप सबको बेहतर सेवा दे सका, मौके पर मौजूद संभ्रांत लोगों ने दिनेश कुमार यादव की सराहना की और कहा कि उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे. हम सभी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.