Breaking News

भारत रक्षा दल ने शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज शहीद दिवस के अवसर पर भारत रक्षा दल नगर इकाई जीयनपुर के कार्यालय पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं कैंडल जलाकर उनको नमन किया गया।
नगर अध्यक्ष मदन शर्मा ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि- 23 मार्च को देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह ने कभी भी अंग्रेजों के आगे झुकना नहीं सीखा और वह हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। आज हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मदन शर्मा दिनेश मणि त्रिपाठी प्रमोद श्रीवास्तव हाजी अनवर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने