Breaking News

दीदारगंज: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

आज़मगढ़: दिनांक 23.04.2022 को वादी विजेन्द्र पुत्र जम्बु प्रसाद निवासी ग्रा0 करुई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 21.4.22 को सुबह मे बच्चे के लैटिंग फेकने की बात को लेकर अभियुक्तों द्वारा वादी की माता बलदेई को गाली गुप्ता देते हुये मारने पीटने व मौके पर मौजूद वादी का पुत्र अभि को मार पीट किय गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 94/22 धारा323,308,504,506 भादवि बनाम 1.अशोक पुत्र रामबली, 2.सत्येन्द्र  पु0 रामबली 3. अनिता पत्नी भारत निवासीगण करुई थाना दीदारगंज आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की  गयी। 
दिनांक 26.04.2022 को उ0नि0 मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पतारसी सुरागरसी व देखभाल क्षेत्र करते हुये अभियुक्तों के घर ग्राम करुई पहुचे तो अभियुक्त के घर के बाहर एक व्यक्ति खडा था पुलिस वालो को देखकर भागना चाहे कि पुलिस वालो द्वारा आवश्यक सुक्ष्म बल प्रयोग करते हुये पकड़कर उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम समेन्द्र पुत्र रामबली ग्राम करुई थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 26 वर्ष बताया। उपरोक्त अभियुक्त को समय करीब 11.05 बजे दिन मे हिरासत पुलिस /गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मा0 मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। अन्य कार्यवाही अमल में लायी जा रही है 

पंजीकृत अभियोग –

 मु0अ0स0 94/2022 धारा 323,308,504,506 भादवि थाना दीदारगंज आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -

• समेन्द्र पुत्र रामबली ग्राम करुई थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 26 वर्ष 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1. (थानाध्यक्ष) मदन कुमार गुप्ता थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव  थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
3. का0 टार्जन गौड़ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

और नया पुराने