Breaking News

रानी की सराय: छेड़खानी व जान से मारने का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़: दिनांक 25.04.22 को आवेदिका थाना रानी की सराय द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि जितेन्द्र यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी कोटवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ के द्वारा रात्रि 12.00 बजे मेरे साथ छेड़खानी व जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/22 धारा 354/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।      
दिनांक 26/4/22 को उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कोटवा तिराहा के पास मौजूद है, इस सूचना पर तत्काल उ0नि0 मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँचकर घेरघार कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेन्द्र यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी कोटवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष बताया जिसे  समय करीब 10.35 बजे बकायदा बजाप्ता हिरासत पुलिस मे लिया गया ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 127/22 धारा 354/506 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।  

गिरफ्तार अभियुक्त –

 जितेन्द्र यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी कोटवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप मय हमराह का0 रमेश कुमार थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने