आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेंहनगर
आज़मगढ़: दिनांक- 26.04.2022 को थानाध्यक्ष बसन्त लाल मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पालिया सोफिगंज में 1. रवि प्रकाश चौबे पुत्र शम्भु नाथ चौबे ग्राम पलिया सोफिगंज थाना मेंहनगर आजमगढ़ नाजाय़ज SSBL गन लेकर अपने घर के छत पर शाम को टहल रहा है तथा संज्ञेय अपराध कारित करने की प्रबल सम्भावना है । इस सूचना पर थाना प्रभारी मेहनगर मय हमराह ग्राम पालिया सोफिगंज पहुँचकर रवि प्रकाश चौबे पुत्र शम्भु नाथ चौबे उपरोक्त को समय 09.30 बजे नियामानुसार गिरफ्तार किया गया है। तथा कब्जे से एक अदद नाजायज SSBL गन (फैक्ट्रीमेड) 12 बोर व 10 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/22 धारा 3/25/30 आर्म्स पंजीकृत किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 127/22 धारा 3/25/30 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 280/17 धारा 342/376डी/457/506 भादवि.
2. मु0अ0सं0 127/22 धारा 3/25/30 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रवि प्रकाश चौबे पुत्र शम्भु नाथ चौबे ग्राम पलिया सोफिगंज थाना मेंहनगर आजमगढ़
बरामदगी-
01 अदद नाजाय़ज SSBL गन 12 बोर ( फैक्ट्रीमेड) व 10 अदद जिंदा कारतूस 12बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- थाना प्रभारी बसन्त लाल मय हमराह थाना मेंहनगर आजमगढ़।