Breaking News

बरदह: दुष्कर्म करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: पूर्व की घटना –दिनांक- 12.11.2021 अभियुक्त शशिकान्त यादव आदि 03 नफर द्वारा प्रार्थिनी की आपत्तिजनक वीडियो बना लेना वीडियो वायरल करने को डरा धमकाकर 50,000/- रूपये मांगना तथा प्रार्थिनी द्वारा 30,000/- रूपये अभियुक्तों को दिया गया तथा शेष 20,000/- रूपये बाद में देने की बात पर अभियुक्तों द्वारा प्रार्थिनी के घर में बारी बारी प्रार्थिनी के साथ दुष्कर्म करना, के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 257/21 धारा 376डी,384,452 भादवि बनाम 1. शशिकान्त यादव उम्र पुत्र राजेन्द्र  2. नीरज पुत्र सुबाष यादव 3. श्यामसुन्दर यादव पुत्र इन्द्रबली यादव साकिनान- रवनिया, थाना-बरदह, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत होकर विवेचना  थानाध्यक्ष बरदह धर्मेन्द्र कुमार सिह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
आज दिनांक- 19.04.2022 को SO धर्मेन्द्र कुमार सिह मय हमराह के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नीरज यादव पुत्र सुबाष यादव ग्राम रवनिया थाना बरदह आजमगढ़ व  श्यामसुन्दर पुत्र इन्द्रबली ग्रम रवनिया थाना बरदह आजमगढ़ को जिवली मोड़ के पास से समय करीब  08.55 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग– 

मु0अ0स0 257/21 धारा 376डी,384,452 भादवि, थाना- बरदह, आजमगढ़ ।  

गिरफ्तार अभियुक्त- 

1- नीरज यादव पुत्र सुबाष यादव ग्राम रवनिया थाना बरदह आजमगढ़   
2- श्यामसुन्दर पुत्र इन्द्रबली ग्रम रवनिया थाना बरदह आजमगढ़   

गिरफ्तार करने वाली टीम
 
1-SO धर्मेन्द्र कुमार सिह थाना बरदह आजमगढ़   
2-का0 विजय प्रकाश कुशवाहा थाना बरदह आजमगढ़

और नया पुराने