आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनाँक 19 अप्रैल 2022 को चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के आदेश के क्रम में यातायात प्रभारी कौशल पाठक व सम्भागीय परिवहन अधिकारी संतोष सिंह व सतेंद्र कुमार व प्रतिसार निरीक्षक परिवहन पवन सोनकर के साथ सयुक्त रूप से पायलट वर्कशॉप पर ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों व जनसामान्य को यातायात के नियमो की जानकारी जैसे हेलमेट ,सीटबेल्ट , शराब पीकर वाहन न चलाना ,ओवर स्पीडिंग न करना गलत नम्बर प्लेट न लगाना व अन्य यातायात के नियमो की जानकारी दी गयी तथा साथ ही साथ आमजन को गुड सेमिनेटर के तहत बताया गया कि दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है तथा इस सम्बंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए है कि अगर कोई भी घायल व्यक्ति की मदद करता हैं तो उससे किसी प्रकार की कोई पूछताछ नही की जाएगी तथा राज्य सरकार द्वारा गुड सेमिनेटर को 5000 का नगद पुरस्कार अलग से प्रदान किया जाएगा। ततपश्चात प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 55 वाहनों का ई- चालान किया गया।