आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 03 अप्रैल-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि "स्कूल चलो अभियान" का शुभारम्भ दिनांक 04 अप्रैल 2022 को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद श्रावस्ती से प्रातः 10.00 बजे किया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा सजीव प्रसारण किया जायेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में दिखाये जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद के सर्वाधिक नामांकन वाले 100 विद्यालयों में जनपद स्तरीय, खंड स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई हैl
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है 04 अप्रैल 2022 को प्रातः 10.00 बजे अपने आवंटित विद्यालयों में उपस्थित होकर स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करें तथा प्रगति से जिलाधिकारी को भी अवगत करायें।