आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
महिलाओं के प्रति अपराध पर लगेगी रोक
छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगेगा अंकुश
आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य़नाथ दूसरी बार सीएम का पद संभालने के बाद ताबड़तोड़ बड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम को एक्टिव कर दिया है।
सीएम योगी ने महिला सुरक्षा को लेकर हुई बैठक के बाद से इस एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम को तैनात करने का आदेश दिया है। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो दस्ता तैनात रहेगा महिलाओं व बालिकाओ से संबंधित अपराधों पर रोकथाम लगाने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वाबलंबी, सुरक्षित परिवेश की अनुभूति तथा जनमानस की सेवा में अपनी विशेष भागीदारी करने को लेकर सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार करते हुए इसको तुरंत लागू कराया है जिससे आम जनमानस में खुशी व्याप्त है।
एन्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कर मनचलों एवं बेवजह घूम रहे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के लिए सरकार ने प्रशासन को निर्देशित किया है।


