Breaking News

प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद ने नगर पालिका में स्थित पुरानी जेल में बने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 30 अप्रैल-- मा0 मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 शासन एवं मा0 प्रभारी मंत्री आजमगढ़ मण्डल, डॉ0 संजय कुमार निषाद ने आज जनपद भ्रमण के दूसरे दिन नगर पालिका आजमगढ़ में स्थित पुरानी जेल में बने गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वीरेंद्र सिंह ने गौ आश्रय स्थल की व्यवस्था, पशुओं के चारे, पानी एवं भूसे की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में मा0 मंत्री जी को अवगत कराया।
मा0 मंत्री जी ने गौ आश्रय स्थल पर पशुओं के रख रखाव एवं खाने-पीने की व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की। मा0 मंत्री जी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बारिश में गौ आश्रय स्थल पर पानी न जमा हो, इसके लिए मिट्टी डालकर इसको समतलीकरण कराएं तथा एक तरफ ढाल बनाकर पानी के निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इसके पश्चात मा0 मंत्री जी ने कांशीराम आवास परिसर का भ्रमण किया तथा वहां निवास करने वाले लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी। कॉलोनी वासियों ने मा0 मंत्री जी को परिसर की गंदगी एवं बिजली के खंभे एवं लटकते हुए तारों की समस्याओं से निराकरण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के लिए अनुरोध किया। आवास में रहने वाले लोगों ने मंत्री जी को अवगत कराया कि नालों की सफाई नहीं होती है। इस पर मा0 मंत्री जी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को नाली की सफाई कराने का निर्देश दिया। कॉलोनी वासियों ने मा0 मंत्री जी से स्वच्छ पानी एवं स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। मा0 मंत्री जी ने कॉलोनी के निवासियों को आश्वस्त किया आप लोगों की जो भी समस्या हैं, उसे गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर आपकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। 
मा0 मंत्री जी ने इसके पश्चात दलाल घाट पर पहुंचकर वहां के निवासियों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर उपस्थित मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी  अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। 
मंत्री जी ने इसके पश्चात मड़या में भ्रमण के दौरान साफ-सफाई एवं जन समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मा0 मंत्री जी ने मड़या में प्राथमिक स्कूल के बंद पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसके लिए दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

और नया पुराने