Breaking News

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान का उठाये लाभ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 30 अप्रैल-- उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित “आजादी का अमृत महोत्सव“ कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अन्तर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के सभी लाभार्थी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराने, ईकेवाईसी से छूटे कृषकों की ईकेवाईसी पूर्ण कराने, ओपेन सोर्स अन्तर्गत प्राप्त डाटा का सत्यापन एवं फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक/ पंचायत भवन आदि पर कृषि/राजस्व/पंचायत/विकास विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय के मार्ग निर्देशन में किया जा रहा है। 
उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने जनपद के सम्मानित कृषक बन्धुओं से अनुरोध किया कि उपरोक्त कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित कैम्पो में प्रतिभाग कर अभियान का लाभ प्राप्त करते हुए, योजना से सम्बन्धित कार्यो को अपनी ग्राम पंचायत में ही पूर्ण कराकर भविष्य में होने वाली कठिनाईयों से बच सकते हैं। 

और नया पुराने