आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 03 अप्रैल-- मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ कल 4 अप्रैल 2022 को जनपद श्रावस्ती में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ में भी स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय उकरौडा में जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया जाएगा।
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में कुल 2702 प्राथमिक विद्यालय हैं l उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिक विद्यालयो में कल 10:00 से 11:00 के बीच में मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान का लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण किया जाएगा। उन्होने बताया कि सभी स्कूलो मे एलईडी स्क्रीन और अच्छे नेटवर्क तथा बिजली कि ब्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये गए है। उन्होंने बताया कि जिस प्राथमिक विद्यालय में अधिक नामांकन होने वाले हैं। उन सभी स्कूलों पर एडीएम, एसडीएम एवं जिला स्तर के अधिकारियो को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।