Breaking News

गांव सरकार लागू कराने के लिए बेचू यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सकारात्मक रही मुलाकात, गांव सरकार के मुद्दे पर गंभीर दिखे अखिलेश यादव

बेचू यादव बोले मामला सदन में उठाने का मिला है भरोसा

गांव सरकार हर हाल में लागू करना होगा

आज़मगढ़: भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर गांव सरकार के विषय पर चर्चा की और उनको बताया कि किस तरह से धारा 15 को लगाकर गांव सरकार लागू होने से रोका गया। उन्होंने गांव सरकार की बारीकियों पर भी चर्चा की यदि यह लागू हो गया तो किस तरह से गांव का विकास होगा। बेचू यादव ने बताया कि उनकी यह मुलाकात सकारात्मक रही और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह मामला सदन में भी उठेगा। बेचू यादव ने कहाां कि मैं लगातार अपना प्रयास जारी रखूंगा और गांव सरकार लागू कराने के लिए लोगों से सहयोग की अपील भी करूंगा ताकि इस आंदोलन में लोग साथ आएं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से हमारी मुलाकात सार्थक रही और उन्होंने इस पर सकारात्मक जवाब भी दिया है आश्वासन भी दिया है कि इस मामले को हम लोग उठाएंगे गांव सरकार आप सबका अधिकार है और इसे मिलना चाहिए। बेचू यादव ने कहा कि जब तक गांव सरकार नहीं लागू होगा मैं गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करगा उन्हें गांव सरकार के बिंदुओं से अवगत कराते हुए उन्हें बताऊंगा कि गांव सरकार लागू होने के बाद उन्हें क्या क्या लाभ मिलेगा।

और नया पुराने