Breaking News

फसलें बर्बाद कर रहीं नीलगाय, किसान परेशान।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: अन्न मवेशियों के साथ नीलगाय का भी सगड़ी तहसील क्षेत्र में आतंक बढ़ चुका है। आंखों के सामने फसल चट होती देखकर किसान परेशान हैं। झुंड के झुंड बड़ी संख्या में तैयार फसलों को नीलगाय नष्ट कर रहे है। फसल बचाने के लिए किसान कड़कती धूप में रखवाली कर रहे है।आपको बता दे कि नीलगायों का आतंक दिनों-दिन बढ़ते जा रहा है। जिले के ज्यातर गांवों में दर्जनों नीलगायों के झूंड को फसल बर्बाद करते हुए देखा जा सकता है। जो कृषि के लिए घातक सबित हो रहे। नीलगायों से मुक्ति के लिए न जिला प्रशासन कुछ पहल कर रहा है, न वन विभाग हीं कुछ करने के मुड में है। ऐसी स्थिति में  किसान भगवान भरोसे खेती करने को मजबूर है। आपको बता दे कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हरी सब्जी नीलगाय के द्वारा प्रतिदिन नष्ट कर दी जा रही है। एक साथ 15 से 30 नीलगाय खेतों में प्रवेश करते है जिस खेत में झुंड जाता है उस खेत की फसल को चरने के अलावे बर्बाद भी कर देते है। निलगायों के तांडव से मुक्ति के लिए किसानों ने सरकार से अपील की है जल्द से जल्द छुट्टा पशुओं निजात कि अपील की है।

और नया पुराने