Breaking News

रमजान में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: रमजान त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट है देर शाम सीओ सदर सौम्या सिंह, मुबारकपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, मुबारकपुर कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव सिंह सहित पुलिस बल ने मुबारकपुर कस्बा बाजार गली और चौक चौराहों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों को हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की अराजकता ना करें और मिलजुलकर त्यौहारों को मनाए। इस दौरान पूरे कस्बे में पुलिस को देख कर हड़कंप का माहौल रहा। पुलिस शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए गली और मोहल्ला बाजारों में पैदल मार्च करती नजर आई।

और नया पुराने