आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
17 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी और 234 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट की कार्यवाही।
आज़मगढ़: दिनांक 18.04.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ में शांति व्यस्था बनाये रखने और अवांछनीय गतिविधियों पर लगाम लगाये जाने के क्रम में चलाये गये चेकिंग अभियान में 694 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमें 516 व्यक्तियों को शराब के ठेकों के आस-पास पाया गया जिनमें 17 व्यक्तियों को शांति व्यस्था भंग करने के क्रम में धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही और 234 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट की कार्यवाही की गयी।