आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 19 अप्रैल-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि आज निर्धारित बालक वर्ग में कबड्डी, बास्केटबाल, एवं एथलेटिक्स बालिका वर्ग, हैण्डबाल बालिका वर्ग का चयन/ट्रायल सम्पन्न कराया गया। जिसमें कबड्डी में 07 खिलाड़ी, बास्केटबाल में 02, एथलेटिक्स बालिका वग में शुन्य एवं हैण्डबाल बालिका वर्ग में शून्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उक्त चयन/ट्रायल उप क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, मो0 इरफान, मिथिलेश यादव, विष्णुलाल, अवधेश यादव द्वारा सम्पन्न कराया गया। सभी खेलों के जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मण्डल के ट्रायल्स की निर्धारित तिथियों दिनांक 20 से 27 अप्रैल, 2022 तक प्रातः 07ः00 बजे से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में सम्पन्न होंगे।