Breaking News

अधिकारियों को आवश्यकतानुसार अवकाश लेकर ही मुख्यालय से बाहर प्रस्थान किये जाने के निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 19 अप्रैल-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ल ने कहा कि शासन स्तर से संचालित विभागीय/जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आम जनमानस/लक्षित तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समस्त विभागीय अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अपने तैनाती के मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से आवासित रहने व आवश्यकतानुसार अवकाश लेकर ही मुख्यालय से बाहर प्रस्थान किये जाने के निर्देश दिये गये है। 
इस परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिये गये है कि समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने तैनाती के मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से आवासित रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार अवकाश लेकर ही मुख्यालय से प्रस्थान किया जायेगा। उक्त के अनुसार समस्त अधिकारीगण उपरोक्त निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। 

और नया पुराने