Breaking News

जनपद में 18 से 23 तक लगेगा स्वास्थ्य मेला।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़, 16 अप्रैल 2022 :आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विकास खंडों में 18 अप्रैल से विशेष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। 23 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां होंगी। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा लिखा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य मेला के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख,कान, नाक एवं गले की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आयोजन में दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बुरे प्रभाव की जांच, कैंसर नियंत्रण जागरूकता समेत अन्य विभागों के इलाज संबंधी सेवाएं भी मिल सकेंगी। 

सीएमओ डॉ आई एन तिवारी ने बताया कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम आदि प्रमुख हैं। 

उन्होंने ने बताया कि 18 अप्रैल को मिर्जापूर,अजमतगढ ,हरैया 19 को तहबरपुर,अतरौलिया,मार्टिनगंज,
पवई,20 को रानी की सराय, लालगंज,तरवां,महाराजगंज, 21 को पल्हनी,जहानागंज,कोइलसा,विलरियागंज ,22 को ठेकमा, मेहनगर, साठीयांव तथा 23 अप्रैल को मोहम्मदपुर,अहिरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला का आयोजन होगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग, सहायक आयुक्त खाद्य, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष, शिक्षा, सूचना एवं प्रसार, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, विकलांग विभाग, आयुष्मान भारत के स्टाल लगेंगे।

और नया पुराने