आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 02 अप्रैल-- जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2022-24 तक के लिए सोशल आडिट टीम के सदस्यों का चयन सोशल आडिट निदेशालय ग्राम्य विकास विभाग, उ0प्र0 लखनऊ में किया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा चयन समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अध्यक्ष, हरिनरायण मिश्र प्रवक्ता हिन्दी डीएवी इण्टर कालेज सदस्य एवं जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर सदस्य सचिव हैं।
जिला विकास अधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, हरिनरायण मिश्र प्रवक्ता हिन्दी डीएवी इण्टर कालेज एवं जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों में विकास खण्डवार टीम सदस्यों का साक्षात्कार सम्पन्न कराते हुए टीम गठन की कार्यवाही दिनांक 25 अप्रैल 2022 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि विकास खण्ड अहिरौला के लिए 16 अप्रैल को 10 बजे एवं अतरौलिया के लिए 2 बजे, अजमतगढ़ के लिए 18 अप्रैल को 10 बजे एवं बिलरियागंज के लिए 2 बजे, हरैया के लिए 19 अप्रैल को 10 बजे एवं जहानागंज के लिए 1 बजे तथा कोयलसा के लिए 3 बजे, लालगंज के लिए 20 अप्रैल को 10 बजे, महराजगंज के लिए 1 बजे एवं मार्टीनगंज के लिए 3 बजे, मेंहनगर के लिए 21 अप्रैल को 10 बजे, मिर्जापुर के लिए 1 बजे एवं मोहम्मदपुर के लिए 3 बजे, पल्हना के लिए 22 अप्रैल को 10 बजे, पल्हनी के लिए 1 बजे एवं पवई के लिए 3 बजे, फूलपुर के लिए 23 अप्रैल को 10 बजे, रानी की सराय के लिए 1 बजे एवं सठियांव के लिए 3 बजे, विकास खण्ड तहबरपुर के लिए 25 अप्रैल 2022 को 10 बजे, तरवां के लिए 1 बजे एवं विकास खण्ड ठेकमा के लिए 3 बजे से जिला विकास अधिकारी कार्यालय विकास भवन आजमगढ़ में साक्षात्कार का समय निर्धारित किया गया है।