Breaking News

समस्त वृद्धावस्था पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 02 अप्रैल-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ के समस्त वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया है कि वृद्धावस्था पेंशन के जिन लाभार्थी को पेंशन प्राप्त हो रही है, वे अपने वृद्वा पेंशन को sspy-up.gov.in पोर्टल पर स्वयं आधार से लिंक करायें। आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन की अगली किश्त की धनराशि प्राप्त नहीं होती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं पेंशनर की होगी। 
उक्त के सम्बन्ध में जनपद के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम प्रधान से अपेक्षा है कि अपने ग्राम पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे, पेंशनरों के आधार तथा बैंक खाता को पेंशन पोर्टल sspy-up.gov.in से लिंक करायें। जनपद आजमगढ़ के कुल वृद्धावस्था पेंशनर 139640 के सापेक्ष अब तक केवल 13831 पेंशनर का पेंशन आधार से लिंक हुए हैं, जिसके लिए मुख्यालय से रोष व्यक्त किया जा रहा है।

और नया पुराने