आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: पूर्व की घटना– दिनांक 19.03.2022 को राजेश मौर्या पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद मौर्या ग्राम चककालिका थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत की गयी कि धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 प्रकाश यादव साकिन चककालिका थाना सिधारी आजमगढ़ वर्ष व विरेन्द्र यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव साकिन चककालिका थाना सिधारी आजमगढ़ द्वारा प्रधानी की रंजिश को लेकर मारपीट किया गया जिससे सिर फट गया एवं बेहोश हो गये व ट्रैक्टर कार तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 127/22 धारा 147/323/308/504/427 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 17.04.2022 को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तगण धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 प्रकाश यादव व विरेन्द्र यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव साकिनान चककालिका थाना सिधारी आजमगढ़ को जाफरपुर से समय 05.45 बजे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग -
मु0अ0सं0- 127/22 धारा 147/323/308/504/427 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
नाम पता अभियुक्त
धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 प्रकाश यादव साकिन चककालिका थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 38 वर्ष
विरेन्द्र यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव साकिन चककालिका थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 27 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
2.कां0 अभय सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
3.कां0 शैलेन्द्र यादव थाना सिधारी आजमगढ़