Breaking News

तालाबों से मिली गर्मी में राहत जल संरक्षण की जरूरत

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

समय-समय पर तालाबों की होनी चाहिए साफ सफाई

तालाबों के संरक्षण की आवश्यकता

पशु पक्षी के तालाबों से बुझाते हैं अपनी प्यास

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में यदि तालाबों के संरक्षण की बात करें तो तालाबों का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है आपको बता दें क्षेत्र मे दर्जनों तालाब पानी की शुद्धता गंदगी और जलकुंभीओं से भरे मिले ऐसे में जरूरत है तालाबों के उचित संरक्षण की। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बच्चे तालाबों में गर्मियों के दिन में नहाकर आनंद लेते हैं।  तालाब न केवल इंसान की प्यास बुझाते हैं अपितु पशु-पक्षी भी यहां आकर पानी पीते हैं, इसलिए यह जीवनदायी है। इसके अलावा, किसान अपने खेतों की सिंचाई भी इससे करते हैं। अन्यथा खेत सूखे रह जाएं। तालाबों की बदौलत ही खेत और फसल लहलहा उठती है। आज भी बहुसंख्यक किसान सिंचाई के लिए तालाबों पर ही निर्भर हैं। तालाबों द्वारा सिंचाई करने के कई लाभ हैं।  

और नया पुराने